फोर्ड इकोस्पोर्ट एक सब कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है, जिसे फोर्ड ब्राजिल द्वारा ब्राजिल में स्थापित कैमकरी संयंत्र में 2003 में बनाया गया था। दुसरी पीढी की मॉडल को 2012 में लॉन्च किया गया था।
पहली पीढी की इकोस्पोर्ट को अमेरीकी फोर्ड ट्रक वेहिकल सेंटर (प्रोग्राम कोड बीवी226) द्वारा बनाया गया था, जो युरोपीय फिस्टा पर आधारित है। इस वजह से, फोर्ड बी3 मंच का उपयोग किया गया था।
इकोस्पोर्ट. ब्राजिल में सबसे अधिक बिकने वाली वाहनों में शामिल हो गई थी और लगातार शीर्ष के 20 सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में भी शामिल रही। इसकी मुख्य प्रतिद्वंदी कारों में शामिल थी- फिएट पालियो विकेंड एड्वेंचर और फॉक्सवॅगन क्रॉसफॉक्स। इकोस्पोर्टकी बिक्री अच्छी रही है और 2011 मे6 इसकी बिक्री लगभग 700,000 तक पहुंच गई थी।
संस्करण और इंजन:
इकोस्पोर्ट 5 इन-लाइन इंजनों के साथ पेश की गई थी-
- जेटेक- रोकैम 1 लीटर की गैसोलीन 8वी: सूपरचार्ज्ड, 95 पीएस पावर (2006 में बंद कर दी गई)।
- जेटेक रोकैम 1.6 8वी गैसोलीन/इथेनॉल: 111पीएस पावर।
- डूराटेक 2.0 लीटर गैसोलीन 16वी: 145 पीएस पावर।
- डूराटॉर्क 1.4 लीटर टीडीसीआई डीजल: 68 पीएस पावर (केवल निर्यात के लिए)।
सभी संस्करणों में फ्रंट-व्हील ड्राइव है जो कि ह्स्तचालित ट्रांसमिशन द्वारा संचालित होगी। 2.0 लीटर मॉडल 4 गति की ऑटोमेटिक स्वचालित या 4-व्हील ड्राइव द्वारा संचालित होगी। बाद के मॉडलों में एक विद्युतीय नियंत्रित प्रणाली, चालक को पीछे का धुरा जारी करनेमें योग्य बनाएगा।
2007 में इसे फिर से नया डिजाइन दिया गया। नए मॉडल में आगे की भाग को पूर्ण रूप से नया डिजाइन दिया गया था। रेयर लाइट को भी अपडेट किया गया, दोनों बम्पर, और आंतरिक भाग के डैशबोर्ड को बेहतर पदर्थों का प्रयोग करके उच्च गुणवता प्रदान की गई।
द्वितीय पीढी (2013 से वर्तमान तक):
दुसरी पीढी की इकोस्पोर्टको फोर्ड के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलेपमेंट प्रोसेस के तहत विकसित किया गया है। यह 2011 के फोर्ड फिस्टा बी2ई मंच पर आधारित है और इसे वैश्विक तौर पर लॉन्च किया गया था। दुसरी पीढी के इकोस्पोर्ट का प्रदर्शन पहली बार नई दिल्ली के ऑटो एक्स्पो में 4 जनवरी, 2012 को किया गया था। यह कार 14 जूलाई, 2012 को 53,490 ब्राजिलियन रियल कीमत के साथ ब्राजिल में लॉन्च हुई थी।
फोर्ड ने इकोस्पोर्ट की उत्पादन संस्करण का प्रदर्शन चीन में किया था. जहां एसयुवी को 19 मार्च, 2013 को लॉन्च करने के लिए रखा गया था। चीन के अलावा, एसयूवी का निर्माण भारत के चेन्नई संयंत्र में घरेलू बिक्री और युरोपीय बाजार में निर्यात के लिए किया गया। फोर्ड के भारतीय संयंत्र ने 200,000 इकोस्पोर्ट का बिक्री किया था, जिसमें से 112, 000 की बिक्री भारत में हुई थी और अन्य इकाईयों को दक्षिणी अफ्रिका, तायवान, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप भेजा गया था।
तकनीकी विवरण:
पावरट्रेन | ||
इंजन | 1.0 लीटर एल3 (गैसोलीन)
1.5 लीटर एल4 (गैसोलीन) 1.6 लीटर एल4 (गैसोलीन) 2.0 लीटर एल4 (गैसोलीन) 1.5 लीटर एल4 (डीजल) |
|
ट्रांसमिशन | 6 गति की हस्तचालित
6 गति की ऑटोमेटिक |
|
आयाम | ||
व्हीलबेस | 2,521 मिलिमीटर | |
लम्बाई | 4,245 मिलिमीटर | |
चौड़ाई | 1,7565 मिलिमीटर
1,696 मिलिमीटर |
|
ऊंचाई | 1,708 मिलिमीटर | |
विशेषताएं:
फोर्ड इकोस्पोर्ट अनेकों विशेषताओं से सुसज्जित है, जिसमें- नई फोर्ड सिंक ड्राइवर कनेक्ट सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया गया एक यूनिक व्यॉस कमांड सिस्टम, बेहतर जलवायु नियंत्रण प्रणाली, सिंक नियंत्रणके साथ केंद्र में लगाया गया एलसीडी स्क्रीन शामिल है।
सुरक्षा सुविधाएं:
इकोस्पोर्ट की सुरक्षा संबंधी सुविधाएं इस प्रकार है-
- एंटी- लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस)।
- इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)।
- हील लॉन्च असिस्ट और रेयर पार्किंग सेंसर के साथ इलेक्ट्रीक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग (ईपीएएस)।
माइलेज(दक्षता):
एआरएआई द्वारा प्रमाणित इकोस्पोर्ट की माइलेज इस प्रकार है-
- 22.7 किलोमीटर प्रति 4.4 लीटर/100 किलोमीटर (1.5 लीटर डीजल)।
- 18.9 किलोमीटर प्रति 5.29 लीटर/100 किलोमीटर (1.0 लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल)।
- 15.8 किलोमीटर प्रति 6.32 लीटर/100 किलोमीटर (1.5 पेट्रोल ह्स्तचालित ट्रांसमिशन)।
- 15.6 किलोमीटर प्रति 6.41 लीटर/100 किलोमीटर (1.5 लीटर पेट्रोल स्वचालित ट्रांसमिशन)।
प्रतिद्वंदी कारें:
- रेनॉल्ट डस्टर।
- निसान टेर्रेनो।