Home विंटेज कार विंस्टन चर्चिल द्वारा उपयोग किए गए क्लासिक कार की नीलामी

विंस्टन चर्चिल द्वारा उपयोग किए गए क्लासिक कार की नीलामी

by कार डेस्क
Published: Last Updated on

सर विंस्टन चर्चिल द्वारा 1940 में एक अभियान के लिए उपयोग में लाई गई क्लासिक कार अब नीलाम होने को है। यह कार 1939 में निर्मित हुए 8 कारों में से एक है। यह नीलामी उनके जन्मस्थान, ब्लेन्हिम पैलेस, पर शनिवार को की जाएगी।

सर विंस्टन चर्चिल द्वारा 1940 में एक अभियान के लिए उपयोग में लाई गई क्लासिक कार अब नीलाम होने को है। यह कार 1939 में निर्मित हुए 8 कारों में से एक है। इसका नाम डैम्लर डी. बी 18 ड्रॉपहेड कूप है। इसकी नीलामी कीमत 2,50,000 युरो है।

1944 और 1949 के दौरान हो रहे राजनीतिक अभियान में प्रयोग के लिए यह कार युद्ध के समय नियुक्त प्रधान मंत्री को प्रदान की गई थी।

यह नीलामी उनके जन्म्स्थान, ब्लेन्हिम पैलेस, पर शनिवार को की जाएगी।

डी. बी. 18 मॉडल का निर्माण 1939 में शुरू हुआ, लेकिन युद्ध के समाप्त होते ही रूक गया था।

ब्लिट्ज़ के दौरान यूके में कारखाने को ध्वस्त कर दिया गया था और 23 कारों के निर्माण की बनाई गई योजना में से केवल 8 का निर्माण हो पाया था। उन 8 कारों में से 5 कार आक्रमण के दौरान नष्ट हो गए।

चेसिस 49531 मॉडल बाकि बचे 3 कारों में से एक है जो अभी तक उपयोग में है और एक मात्र जीवंत उदाहरण है।

डैम्लर ने इसे 1940 से 1950 के बीच 10 साल तक प्रयोग किया था। और इसे दो बार उधार के तौर पर चर्चिल को दिया गया था।

यह लाउडस्पीकर सिस्टम के साथ था और चर्चिल इसके भीड़ को संबोधित करने के लिए इसके पीछे के डेक पर बैठा करते थे।

इसकी बहाली पर, जर्मन फर्म एबर्हार्ड थीसेन द्वारा 100,000 युरोसे अधिक खर्च किया गया है।

नीलामी घर क्म्पनियों ने कहा, “हमें यहाँ प्रस्तुत कार के महत्व को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये। क्योंकि, युद्ध पूर्व का यह एक मात्र जीवित डैम्लर डी. बी. 18 ड्रॉपहेड कूप है। इस कार ने ब्रिटेन को आधुनिक रूप देने में एक भूमिका का आनंद का उठाया है।“